top of page
Search

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्‍हीलचेयर माफिया मुख्‍तार अंसारी पर जमकर सांधा निशाना!... अब की दौर म

alpayuexpress

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्‍हीलचेयर माफिया मुख्‍तार अंसारी पर जमकर सांधा निशाना!... अब की दौर में नहीं चलेगा माफिया राज, अब चलेगा सिर्फ कानून का राज


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर अब जनता भी पूरी तरह से सहमत है जैसे कि यूपी में अब वह दौर नहीं जब माफिया का राज चलता था। अब प्रदेश में कानून का राज चलता है। भाजपा सरकार ने माफियाओं को व्हीलचेयर पर बैठाने का काम किया है। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही रही। यह बातें बुधवार को मऊ के जीवनराम इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। निकाय चुनाव में नगर पालिका मऊ भाजपा के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री ने माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है और माफिया बदमाश कानून के शिकंजे में हैं। प्रदेश में विकास हो रहा है और जनता की सरकार चल रही है। आज पूरे यूपी में कानून का राज कायम है। जनता में एक नई उम्मीद और विश्वास जगी है।सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां कानून व्यवस्था को व्हील चेयर पर लाने का काम करते थे, लेकिन अब माफिया खुद व्हील चैयर पर बैठे हैं। जहां पहले की सरकार माफियाओं का साथ देने के साथ खुली छूट देते थे, वहीं वर्तमान सरकार माफियाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page