top of page
Search

मुंसफी परिसर में सिविल जज के लिए बनाये गए दो आवास का!...हाईकोर्ट के जज ने फीता काटकर उद्घाटन

alpayuexpress

मुंसफी परिसर में सिविल जज के लिए बनाये गए दो आवास का!...हाईकोर्ट के जज ने फीता काटकर उद्घाटन


मोहम्मद इसरार पत्रकार उप संपादक


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर नगर के मुंसफी परिसर में सिविल जज के लिए बनाये गए दो आवास का हाईकोर्ट के जज ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात बनाये गए दोनों आवासों का निरीक्षण किया। हाईकोर्ट के जज मनोज बजाज ने 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनाये गए दोनों आवासों का फीता काटा। इन आवासों में न्यायालय के दोनों जज रहेंगे। यहां सरकारी आवास न होने के चलते वो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किराए पर रहते थे। आवास बन जाने से अब उन्हें भी काफी सहूलियत होगी। इस बाबत हाईकोर्ट के जज ने परिसर का अवलोकन किया और कहा कि एक आवासों की लम्बे अरसे से जरूरत थी। इस मौके पर जिला जज संजय कुमार सप्तम, एडीजे प्रथम चंद्रप्रकाश तिवारी, एडीजे ईसी संजय यादव, एडीजे एमपी एमएलए अरविंद मिश्र, सिविल जज जूडि शिवानी, अपर सिविल जज जूडि विवेक यादव, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मनीष पांडेय सीनियर अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह आदि रहे।

 
 
 

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page