top of page
Search

मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत के मामले में!..वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

  • alpayuexpress
  • Feb 23
  • 2 min read

मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत के मामले में!..वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज के छत के ऊपर नहीं लगाई गई थी बैरिकेडिंग

⭕छत के ऊपर बेरीकेटिंग नहीं होने के बावजूद भी खोला गया था छत के ऊपर चढ़ने वाला दरवाजा कॉलेज प्रबंधन की बड़ी चूक

फरवरी सोमवार 23-2-2026

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पिछले सप्ताह एक बहुत ही दर्दनाक हादसा देखने के लिए मिला था जो एक परिवार को ता उम्र दर्द दे गया। आपको बता दें कि मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज, महेंगवा–मरदह, गाजीपुर में एक छात्र की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र कॉलेज की चार मंजिला इमारत की छत से गिरा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दो युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक सीढ़ियों से होते हुए छत पर पहुंचते हैं, जहां छात्र छत के अंतिम छोर पर खड़ा नजर आ रहा है। इसी दृश्य को लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कॉलेज में पढ़ रहे अन्य छात्रों और कॉलेज प्रबंधन को क्या पहले से इस बात की जानकारी थी कि छात्र कोई आत्मघाती कदम उठाने वाला है। यदि ऐसा था, तो समय रहते उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई। वीडियो बनाने की बजाय छात्र को बचाने का प्रयास न किए जाने पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चौथे फ्लोर पर जाने के लिए जो दरवाजे हैं उसमें कोई लाक नहीं लगाए गए थे नाहीं छत के ऊपर कोई बेरीकेटिंग की गई थी जिससे यह साफ तौर से मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज की घोर लापरवाही कहीं जाएगी । वहीं

इस पूरे मामले में अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज स्पष्ट करता है कि यह वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की वास्तविक परिस्थितियों की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जानी आवश्यक है।

फिलहाल छात्र की मौत को लेकर परिजन, स्थानीय लोग और छात्र समुदाय आक्रोशित हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई लापरवाही अथवा अन्य कारण जिम्मेदार हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page