top of page
Search

महिला शक्ति अब अपराधियों पर कसेगी लगाम!... एसपी ने दी सैदपुर थाने की कमान एसओ वंदना सिंह को

  • alpayuexpress
  • Apr 4, 2023
  • 1 min read

महिला शक्ति अब अपराधियों पर कसेगी लगाम!... एसपी ने दी सैदपुर थाने की कमान एसओ वंदना सिंह को


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर कोतवाली को आजादी के बाद पहली बार महिला कोतवाल मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कोतवाल शिवप्रताप वर्मा का स्थानान्तरण कासिमाबाद कोतवाली के लिए कर दिया। वहीं सैदपुर की कमान नंदगंज की एसओ रहीं वंदना सिंह को दी है। वंदना सिंह सैदपुर की पहली महिला कोतवाल हैं। नंदगंज से रिलीव होकर वंदना सिंह ने मंगलवार को कार्यभार संभाला। वहीं मंगलवार को सहकर्मियों व नगरवासियों ने एसपी वर्मा को विदाई दी। बता दें कि वंदना सिंह काफी तेज तर्रार पुलिसकर्मी मानी जाती हैं। कानून व्यवस्था को कायम रखने में किसी तरह के समझौते न करने के लिए वो प्रसिद्ध हैं। इसी बात को लेकर जमानियां में उनका कार्यकाल काफी सुर्खियों में रहा, जब उन्होंने सत्ताधारी दल के व्यक्ति से ही टक्कर ले ली थी और आखिरकार जेल भेजकर ही मानीं। जिसके बाद भाजपा के तमाम दिग्गज उनके विरोध में आये लेकिन कुछ खास न हो सका।

 
 
 

Comentários


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page