महिला,पुरुष विकास की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी शौर्या सिंह,पगड़ी व अंगवस्त्रम से हुई सम्मानित
- alpayuexpress
- Mar 22, 2024
- 1 min read
महिला,पुरुष विकास की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी शौर्या सिंह,पगड़ी व अंगवस्त्रम से हुई सम्मानित

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर महिला पुरुष बाल उत्पीड़न व समाज के पनपते कुरीतियों पर एक आगाज़ एक आवाज़ के राष्ट्रीय पंजीकृत संगठन महिला/पुरुष विकास फ़ोरम का एक आवश्यक बैठक शहनाई पैलेश गाजीपुर में आहुत हुई।आज बैठक में उपस्थित सभी राष्ट्रीय प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के बैठक में डा0 पूजा श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सलाहकार) फ़ोरम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए गाजीपुर की वरिष्ठ समाज सेवी शौर्या सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से बैठक में उपस्थित पंकज दूबे (चेयरमैन) चन्द्रशेखर सिंह (राष्ट्रीय संरक्षक) राजेश जायसवाल ( राष्ट्रीय प्रमुख सचिव) मोहम्मद आलमगीर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) मनीष जायसवाल ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) अमित सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) प्रीति सिंह (प्रदेश अध्यक्ष) जयति जैन (प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सलाहकार) बसुन्धरा प्रजापति (जिला अध्यक्ष) संजय जायसवाल मिश्री लाल निषाद सत्यदेव जायसवाल सम्पत लाल अमिता सिंह नीलम सिंह पूनम सिंह अखिलेश सिंह ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव का समर्थन किया।

फ़ोरम के चेयरमैन पंकज दुबे जी द्वारा पगड़ी पहना अंगवस्त्रम भेंट कर बुके दें सम्मानित किया गया और सभी पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छा भेंट बुकें दे सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षी भाषण में शौर्या सिंह ने किसी महिला पुरूष या बाल श्रम या किसी तरह के उत्पीड़न के लिए मैं निरंतर सतत् प्रयास करते हुए फ़ोरम के उद्देश्यों को पूरे भारत में अमल में लाते हूए फ़ोरम को बहुत ऊंचाई देने का प्रयास व संगठन के सभी राष्ट्रीय प्रदेश व जिला के टीम को साथ लेकर चलने का प्रयास करुंगी। बैठक की अध्यक्षता फ़ोरम के राष्ट्रीय संरक्षक चन्द्रशेखर सिंह जी व संचालन राजेश जायसवाल राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ने किया।
Comments