महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु ,मिशन शक्ति के तहत!..प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी
- alpayuexpress
- Jul 18, 2024
- 1 min read
महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु ,मिशन शक्ति के तहत!..प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
जुलाई गुरुवार 18-7-2024
गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु मिशन शक्ति के तहत, गुरुवार को बिरनो थाना क्षेत्र के गुलाल सराय गांव में महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्प डेस्क, महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं आदि के बारे में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि छात्राओं, युवतियों सहित सभी महिलाओं को ये सभी नम्बर जानने चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर यथासमय उनका उपयोग कर आवश्यक सेवाएं ली जा सकें। किसी भी विपरीत स्थिति में उन्होंने महिलाओं से धैर्य न खोने और पुलिस सहायता और महिला हेल्प डेस्क की सहायता लेने हेतु आगाह किया।
Comments