महराजी एल. एम. पब्लिक स्कूल में!...छात्र छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया।

⭕महराजी एल. एम. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व डायरेक्टर सोनू मल्होत्रा ने शानदार प्रदर्शन के लिए छात्रों को उज्जवल भविष्य और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी
आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर
मनिहारी/गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महराजी एल. एम. पब्लिक स्कूल खड़बाडीह,मनिहारी,गाजीपुर में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान कक्षा 5 के लड़कियों ने प्रियंका ,अंशु कुशवाहा प्रज्ञा दुबे,सौम्या मौर्य,आकांक्षा,परी कुमारी और स्यामा अंसारी साथ ही कक्षा 5 लड़को ने हर्षित कुशवाहा अंश सिंह के सभी सहपाठी प्रथम स्थान हासिल किए। दूसरा स्थान कक्षा 7, 8 की लड़किया सुजाता राजभर , अंजली मौर्य , श्वेता रानी, रिया यादव,और गोल्डी पाल प्राप्त किए तीसरा स्थान कक्षा 10 की लड़किया शालू कुमारी ,अंतिमा राजभर,सानिया मौर्य ,जन्नत अंसारी और करिश्मा ने प्राप्त किया।
चौथा स्थान अमन कुशवाहा,हिमांशु मौर्य , लकी कुमार , लोकेश कुशवाहा ,प्रवीण कुशवाहा और शनि कुमार प्राप्त किए । टॉप 5 में पांचवा स्थान अनीश कुशवाहा ,आशीष पाल ,अनीश कुमार और आर्यन राजभर ने प्राप्त किए। साथ ही रंगोली की सुंदर प्रस्तुति बनाकर कक्षा 1 से आयुष्मान गुप्ता और ऋतिका यादव सहपाठी के साथ ,कक्षा 2 के सुहानी मौर्य और खुशी मौर्य के सहपाठी के साथ, कक्षा 3 सार्थक प्रसाद गुप्ता , और गर्विता हिंद सहपाठियों के साथ,कक्षा 4 से प्रतीक कुशवाहा और दीपक पाल सुनिधि ने अपने सहपाठियों के साथ कक्षा 6 प्रियांशु मौर्या संतशरण यादव और राजनंदनी आर्या अपने सहपाठियों के साथ इन सभी कक्षा के विद्यार्थियो ने बहुत सुंदर रंगोली बनाई। इस कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्री नंदू सिन्हा और प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री के साथ सतीष कुमार शर्मा ,विनोद पाल और अनुराग सिंह ने किया, जबकि सहयोगी के रूप में अध्यापिका निकिता दुबे , सुषमा स्वराज, पूजा राजभर , सीमा यादव ,वंदना देवी ,निशा कुमारी ,कृति सक्सेना ,स्वेता शर्मा और सुमित शर्मा रहे ।
महराजी एल. एम. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व डायरेक्टर सोनू मल्होत्रा ने शानदार प्रदर्शन के लिए छात्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा। दीपावली का पर्व पुरुषार्थ का पर्व है। यह आत्म-साक्षात्कार का पर्व है। यह अपने भीतर सुषुप्त चेतना को जगाने का अनुपम पर्व है। यह हमारे आभामंडल को विशुद्ध और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने का पर्व है। दीपावली पर रोशनी का परचम बुलंद किए हौसलेमंद दिए ज्यों तम के सामने डट जाते हैं, वह एक कालजयी ऐलान है विजय का। इस विजय को पाने एवं मोह का अंधकार ,अशिक्षा का अंधकार भगाने के लिए शिक्षा का दीप जलाना होगा।
Comments