top of page
Search

महत्त्वाकांक्षी टैबलेट,स्मार्टफोन योजना के तहत!...डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी के छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन

  • alpayuexpress
  • Jan 18, 2024
  • 2 min read

महत्त्वाकांक्षी टैबलेट,स्मार्टफोन योजना के तहत!...डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी के छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन


अंकित दुबे पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कर्मवीर सत्यदेव सिंह द्वारा स्थापित डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्त्वाकांक्षी टैबलेट/ स्मार्टफोन योजना के तहत छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। स्मार्टफोन पाते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना से प्रारम्भ हुआ। वक्ताओं ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान से ही आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का निर्माण हो सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाज़ीपुर प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत में अमृत काल महोत्सव मनाया जा रहा है। आज भारत प्रत्येक क्षेत्र मे विकास कर रहा है। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में विकसित भारत 2047 का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को युवा ही पूरा कर सकते हैं। आप तकनीकी ज्ञान से परिपूर्ण होकर विकसित भारत का निर्माण कर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी को समस्त छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित कर तकनीकी सशक्तिकरण करने के लिए बधाइयां। स्मार्टफोन वितरण हेतु शासन द्वारा नामित कौशल चौरसिया नायब तहसीलदार कासिमाबाद ने कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त इस डिवाइस का सदुपयोग कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं अतः आप तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी भाजपा के वरिष्ठ नेता संपूर्णानंद उपाध्याय ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु राय प्रबंधक जय बजरंग आईटीआई, देवेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष, टुनटुन सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, देवेंद्र सिंह देवा वरिष्ठ भाजपा नेता, अमित कुमार पांडेय, प्रसून सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह एवं निदेशक प्रमोद सिंह के द्वारा सभी अतिथिगण को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशपाल सिंह विश्वकर्मा प्रसाद राजेश सिंह रविंद्र कुमार जंगली प्रसाद पटेल गोवर्धन पासवान कमलेश यादव उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page