top of page
Search
  • alpayuexpress

मशहूर अदाकारा निम्मी का आज‌ शाम ८७ ‌ वर्ष की उम्र में निधन हो गया।


मशहूर अदाकारा निम्मी का आज‌ शाम ८७ ‌ वर्ष की उम्र में निधन हो गया।उन्‍होंने 'बरसात' से अपना फिल्‍मी डेब्‍यू किया और लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्‍होंने 'अमर', 'दाग', 'दीदार', 'बसंत बहार', 'मेरे महबूब', 'कुंदन' जैसी फिल्‍मों में काम किया।


बहन के बेटे को किया अडॉप्‍ट


निम्‍मी को 'उड़न खटोला', 'आन', 'भाई-भाई', 'मेरे महबूब' और 'पूजा के फूल' में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है। उनका असली नाम 'नवाब बानो' था। निम्‍मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया। निम्‍मी ने अपनी बहन के बेटे को अडॉप्‍ट किया था।


शुरुआती दिनों में निम्मी काफी डिमांड में थीं। कहा जाता है कि दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े ऐक्‍टर्स उनके साथ काम करने के लिए आगे-पीछे लगे रहते थे। राज कपूर तो उन्‍हें अपनी एक फिल्म में लेने के लिए ही अड़ गए थे

2 views0 comments
bottom of page