top of page
Search
  • alpayuexpress

मनबढ़ दुष्कर्मी हुआ गिरफ्तार!...दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आते ही दूसरी महिला को बनाया अपना श

मनबढ़ दुष्कर्मी हुआ गिरफ्तार!...दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आते ही दूसरी महिला को बनाया अपना शिकार


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


‌नंदगंज। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादियाबाद मोड़ से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव अपने हमराहियों संग गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त शादियाबाद मोड़ से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अमेरिका बिंद पुत्र राममूरत आलमपुर धूमनी का निवासी है। उसके खिलाफ दो दिन पूर्व एक विवाहिता से घर में घुसकर जबर्दस्ती दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज था। दो वर्ष पूर्व भी अमेरिका ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसे सम्बंधित धाराओं में जेल भी भेजा गया था। जमानत पर बाहर आते ही उसने पुनः एक विवाहिता को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। इस दौरान टीम में हेड कांस्टेबल अखिलेश वर्मा, कांस्टेबल आकाश शुक्ला तथा मधुसूदन मिश्रा रहे।

2 views0 comments

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page