top of page
Search

मध्यप्रदेश के कुबेरेश्वर धाम में महिला की मौत!...रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने महाराष्ट्र से पहुं

  • alpayuexpress
  • Feb 16, 2023
  • 2 min read

मध्यप्रदेश के कुबेरेश्वर धाम में महिला की मौत!...रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने महाराष्ट्र से पहुंची थी, इधर बागेश्वर धाम में UP की महिला ने अर्जी लगाने से पहले तोड़ा दम,पचमढ़ी में पहाड़ी से गिरने से श्रद्धालु की मौत


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


छतरपुर/सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में महाराष्ट्र की एक महिला की मौत हो गई। इधर छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में एक महिला ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि महिला 15 फरवरी को अपनी पीड़ा लेकर यहां अर्जी लगाने पहुंची हुई थी। मृतक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

*_रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने पहुंची महिला ने तोड़ा दम_*

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि रुद्राक्ष महोत्सव में नासिक महाराष्ट्र के मालेगांव से शामिल होने आई महिला मंगला बाई पति गुलाब की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। जिसका जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया है।

*_कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव शुरू: भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, भोपाल-इंदौर हाईवे पर लगा लंबा जाम, तबीयत बिगड़ने से कई लोग पहुंचे अस्पताल_*

दरअसल, सीहोर में आज से पंडित प्रदीप मिश्रा का रुद्राक्ष महोत्सव  शुरू हो गया है। जिसमें शामिल होने के लिए लाखों लोग पहुंच चुके है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से भोपाल-इंदौर हाईवे पर लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसके लोग परेशान हो रहे हैं।

*_बागेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश की महिला की मौत_*

छतरपुर। बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक महाकुंभ लगा हुआ है। इस महाकुंभ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य चमत्कारी दरबार भी लगा रहे हैं। इसी दिव्य चमत्कारी दरबार में 15 फरवरी को भरी भीड़ के बीच अपनी पीड़ा लेकर आस्था के इस महाकुंभ में एक बीमार महिला अर्जी लगाने पहुंची हुई थी। जिसकी अर्जी का नंबर आने के पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला का नाम नीलम देवी है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली है। महिला के पति ने कहा कि वह बीमार थी और मैं उसके साथ रोज परिक्रमा लगा रहा था, लेकिन बीच बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी। मंगलवार को भी तबियत खराब हो गई थी। लेकिन 15 तारीख की सुबह उसकी तबीयत ठीक थी।

इसलिए बागेश्वर धाम के दरबार में अपनी अर्जी लगाने के लिए नीलम देवी को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह पंडाल में खाना भी खाया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद नीलम देवी की मौत हो गई।

*_पहाड़ी से गिरने से एक श्रद्धालु की मौत_*

पप्पू खान, पिपरिया। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया गया कि पचमढ़ी महादेव मेला में चौरागढ़ की दुर्गम पहाड़ी के सकरे रास्ते से जा रहा था। इस दौरान श्रद्धालु नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम शुभम सोने बताया गया है, जो कि महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का निवासी है। एनडीआरएफ की टीम मृतक का शव लेकर पचमढ़ी पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page