top of page
Search

मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा ने किया जनपदीय भ्रमण!..मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्याे का किया निरीक्षण

  • alpayuexpress
  • Nov 26, 2024
  • 1 min read

मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा ने किया जनपदीय भ्रमण!..मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्याे का किया निरीक्षण



आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


नवम्बर मंगलवार 26-11-2024


गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मण्डलायुक्त  वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा का जनपदीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन महिला पी जी कालेज छात्रावास ददरी घाट, ड्रग वेयर हाउस नवीन स्टेडियम, रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर मे जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्य, तहसील सैदपुर अन्तर्गत प्रा0 विद्यालय सादी -भादी मे बनाये गये बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्याे का निरीक्षण किया। उन्होने निर्माणाधीन कार्यो को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्ध कार्य कराने का निर्देश दिया तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम मे 18 वर्ष के या उससे उपर के किसी भी व्यक्ति जिसका मतदाता सूची मे नाम दर्ज नही है उसे फार्म-6 भरवाकर सूची मे जोड़ने का निर्देश उपस्थित बी एल ओ को दिया। इस दौरान उन्होने मुस्लिमपुर में पौधरोपण भी किया। मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page