top of page
Search

मजबूत लोकतंत्र के लिए!...चुनाव में सकारात्मक परिणाम के लिए मतदाता सूची को संतुलित तथा सभी वयस्क मतदा

  • alpayuexpress
  • Oct 17, 2023
  • 1 min read

मजबूत लोकतंत्र के लिए!...चुनाव में सकारात्मक परिणाम के लिए मतदाता सूची को संतुलित तथा सभी वयस्क मतदाताओं का नाम सूची में होना जरूरी


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


सैदपुर। ख़बर गाजीपुर से है जहां पर भाजपा मतदाता चेतना महा अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ सैदपुर नगर के द्वारिका पैलेस में किया गया। बतौर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हमारे बूथों की मतदाता सूची सम्पूर्ण और संतुलित हो। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करके सभी प्रयास करें कि जो वयस्क 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य आ जाए। कहा कि नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए युवा मोर्चा कैंप लगाए। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने वृत्त लेते हुए कहा कि चुनाव में सकारात्मक परिणाम के लिए मतदाता सूची को संतुलित तथा सभी वयस्क मतदाताओं का नाम सूची में होना मजबूत लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला की प्रस्तावना तथा आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार समर्पित होकर सेवा कार्य करते हैं। इस मौके पर लोस संयोजक कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भानुप्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, बृजेन्द्र राय, शोभनाथ यादव, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, ओमप्रकाश राय, अवधेश राजभर, डॉ प्रदीप पाठक, रमेश सिंह पप्पू, बृजनंदन सिंह, डॉ मुराहू राजभर, सरोज मिश्रा, अखिलेश सिंह, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, राजेश राजभर, साधना राय, संकठा प्रसाद मिश्र, विश्व प्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राईनी, आलोक शर्मा आदि रहे। संचालन दयाशंकर पांडेय ने किया।

 
 
 

Comentários


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page