मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने!..आकांक्षा राय को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र,प्रमाणपत्र व नकद धनराशि दे
- alpayuexpress
- Dec 8, 2023
- 1 min read
मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने!..आकांक्षा राय को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र,प्रमाणपत्र व नकद धनराशि देकर "गंगा सम्मान" से किया सम्मानित

रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर से है जहां कि पर उत्तर प्रदेश सरकार के मा जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जल निगम मुख्यालय सभागार लखनऊ में आज 8 दिसंबर को किया सम्मानित,आकांक्षा राय को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र,प्रमाणपत्र व नकद धनराशि देकर मा मंत्री जी ने" गंगा सम्मान" से किया सम्मानित पूरे प्रदेश से गंगा और सहायक नदियों की अविरलता और स्वच्छता के लिए67महिलाओं का किया गया था चयन।
गत 5वर्षो से जल और पर्यावरण के प्रति आम जन मानस को कर रही है जागरूक
आकांक्षा राय बहोरीक राय पट्टी रेवतीपुर निवासी विजय कुमार राय एवं सरोज बाला राय की सुपुत्री है आकांक्षा वर्तमान में नेहरू युवा केन्द्र की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं विशाल भारत संस्थान में सदस्य हैं
इस अवसर पर प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव,नमामि गंगे के राज्य समन्वयक श्री मिथिलेश मिश्र, जल निगम के एम डी डॉक्टर बलकार सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी वा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अनेक अधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Commentaires