top of page
Search
alpayuexpress

मंडल अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में!...भारतीय जनता पार्टी बुथ सशक्तिकरण अभियान। किरण नाई वरिष्ठ

मंडल अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में!...भारतीय जनता पार्टी बुथ सशक्तिकरण अभियान।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


ग़ाज़ीपुर/जखनियां। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी बुथ सशक्तिकरण अभियान मे आज पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मंडल जखनिया प्रथम व जखनियां द्वितीय में आज प्रवास किया। जिसमें जखनिया प्रथम की बैठक सन शाइन पब्लिक स्कूल में मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव तथा जखनियां द्वितीय कि बैठक पंचायत भवन देवा में मंडल अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई।इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा और जन सेवा के प्रति समर्पित होकर अपने सभ्यता संस्कृति और संस्कारों के प्रति लगातार निस्वार्थ भाव से काम करने में विश्वास रखते हैं। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी रघुवंश सिंह पप्पू, सरोज मिश्रा, विपिन सिंह आदि सहित मंडल पधाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवम संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष और बूथ कमेटी पदाधिकारी उपस्थित थे।

2 views0 comments

Opmerkingen


bottom of page