top of page
Search

मंगलमय यात्रा की कामना!...सादात के चेयरमैन प्रतिनिधि ने कांवरियों पर बरसाये फूल, दिया फल व मिठाई

  • alpayuexpress
  • Jul 14, 2023
  • 1 min read

मंगलमय यात्रा की कामना!...सादात के चेयरमैन प्रतिनिधि ने कांवरियों पर बरसाये फूल, दिया फल व मिठाई


अमित उपाध्याय पत्रकार


गाजीपुर । खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सावन में भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिये नगर क्षेत्र के कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ के लिए रवाना हुआ। बम बम भोले, ओम नम: शिवाय लिखे गेरुआ वस्त्रों को धारण कर तमाम युवा बैंड बाजा के साथ नाचते गाते और झूमते हुए रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए, जहां से ट्रेन पकड़कर गंतव्य को रवाना हुए। इससे पहले सभी देवालयों में दर्शन पूजन भी किये। कांवरियों का नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव सोनू ने कांवरियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात कांवरियों को फल व डिब्बा बंद मीठा देकर मंगलमय यात्रा की कामना संग उन्हें विदा किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव के साथ प्रशांत राजभर, ऋषि कुशवाहा, अंकित, रामप्रवेश, इसरार, ताहिर, गोलू, भानू कुशवाहा आदि रहे। उधर पूरे सावन माह भर भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना का क्रम जारी है। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page