भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी,कर्मचारियों को बख्शा नही जायेगा!...एम एल सी के सख्त मुहिम से भ्रष्टाचारियों में खलबली

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के खास एमएलसी विशाल सिंह चंचल का सामाधान कार्यालय प्रकाश नगर स्थित सामाधान कार्यालय के प्रयास से अबतक गरीबों और असहायों को न्याय दिलाने के लिए बड़ी सफलता मिली है। विगत डेढ़ माह में सरकार विरोधी पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं। इस प्रभावी कार्रवाई की चर्चा जनपद में जोरों पर है। समाधान कार्यालय प्रभारी प्रदीप पाठक ने बताया कि सीएम योगी के मिशन भय, भूख और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई होती रहेगी तो आम जनमानस शोषित दलित और पीड़ित के हक व अधिकार की लड़ाई एमएलसी विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में समाधान कार्यालय लड़ता रहेगा। पुलिस विभाग के अलावा किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी, कर्मचारियों को बख्शा नही जायेगा। अच्छे अधिकारियों और कर्मचारियों को सहयोग कर उन्हे सम्मनित भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल का समाधान कार्यलय पूरे सप्ताह कार्यदिवस में खुला रहता है। प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुनकर तत्काल अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का प्रयास किया जाता है। जबतक सम्बंधित व्यक्ति के समस्या का समाधान नही होता है तबतक प्रभावी पैरवी भी की जाती है। जिले के ग्रामीण व शहरी हर क्षेत्रों में आवास और ट्रांसफार्मर की समस्या समाधान में बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसफार्मर जलने के सूचना मिलने पर निर्धारित समय में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ऐसे दर्जनों बीमारी से ग्रसित लोगों को आर्थिक सहायता दिलाई गई।
Comments