top of page
Search

भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन!...कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर करोड़ो रूपये बरामद होने पर स

  • alpayuexpress
  • Dec 9, 2023
  • 2 min read

भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन!...कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर करोड़ो रूपये बरामद होने पर सरजू पांडेय पार्क में हुआ प्रदर्शन।


अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देश की लोकतांत्रिक मर्यादा के हनन कांग्रेस सांसद धीरज शाहू के घर से 220 करोड़ से ज्यादा नोटों के आयकर द्वारा बरामदगी तथा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सरयू पांडेय पार्क में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरने के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

धरना को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व की सभी सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है। जब भी देश और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी है तब देश की जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के विधायक, सांसद मंत्री अपने घरों में भरते रहे है। ऐसे लोगों को सोच लेना चाहिए कि देश की व्यवस्था बदल गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मजबुती और संविधान की सोच को साकार करने के लिए लोकतंत्र से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। जिलाधिकारी की तरफ से सदर उप जिलाधिकारी ने पत्रक लिया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रो. शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, रविप्रकाश, शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, शैलेश राम, विश्व प्रकाश अकेला, सरोज मिश्रा, रूद्रा पांडेय, राजेश राजभर, साधना राय, अविनाश सिंह, अनिल पांडेय, राजन प्रजापति, गुलाम कादिर राइनी, विरेन्द्र चौहान, कंचन गीरी, लालसा भारद्वाज, सतीश राय, आलोक शर्मा, कृष्णानंद राय, सुधीर केशरी, अखिलेश राय, गोपाल राय, नीतीश दूबे आदि रहे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page