top of page
Search

भ्रष्टाचार का केस दर्ज!...समीर वानखेड़े के यहां सीबीआई ने ली तलाशी

  • alpayuexpress
  • May 12, 2023
  • 1 min read

भ्रष्टाचार का केस दर्ज!...समीर वानखेड़े के यहां सीबीआई ने ली तलाशी


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


मुंबई। समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। मुंबई में उनके परिसरों की तलाशी ली गई। वानखेड़े पहले एनसीबी (मुंबई जोन) प्रमुख थे और अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर विवादों में थे। समीर वानखेड़े जब एनसीबी में थे, तब उन्होंने शाहरुख खान के बेटे के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच की थी। उस वक्त वो एनसीबी चीफ थे। अदालत ने आर्यन को जमानत दे दी थी और उसके खिलाफ ड्रग्स का केस ही खत्म कर दिया था।

समीर वानखेड़े पर आरोप है कि इन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की। मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े के खिलाफ उम्र छिपाकर बार लाइसेंस बनवाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह केस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपारी पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। इससे पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मालिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े के पास नवी मुंबई में एक बार है। इसके लिए उन्हें कम उम्र में लाइसेंस मिला था। मलिक ने दावा किया था कि वानखेड़े 17 साल के थे, जब उन्हें नवी मुंबई के होटल सद्गुरु में बार का लाइसेंस मिला था।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page