top of page
Search

भुडकुडा क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा व एसआई बलवंत यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का

  • alpayuexpress
  • Aug 2, 2023
  • 2 min read

भुडकुडा क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा व एसआई बलवंत यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर । भुडकुडा कोतवाली में निवर्तमान क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा व कोतवाली में तैनात एसआई बलवंत यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कोतवाल प्रभारी तारावती यादव की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी रविंदर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता जागरूक होगी तो अधिकारियों के न्याय संगत काम करने की जिम्मेदारी बढ़ेगी। सरकार 8 घंटे काम कराती है जनता की सेवा के लिए, जनता की जागरूकता से अधिकारियों को तमाम जानकारी भी मिलती है। जांच प्रक्रिया में महिलाओं से पूछताछ करने पर भी विशेष जानकारियां मिल जाती हैं। महिलाएं भी शिक्षित वर्ग की बात करती हैं तो बड़ी खुशी होती है। शासन ने 112 ,108 जैसे तमाम नंबर सुरक्षा के लिए जारी किए हैं ।उसका उपयोग करें ।जिससे सभी को काम करना पड़ रहा है ,अपने क्षेत्र में मजबूत रहे ,सभी कर्मचारी काम करने को विवश होंगे। कहा मुझसे परामर्श की जरूरत पड़े तो मै अपने नंबर को बांट दिया था उसका उपयोग कर जिनकारी हो या सुझाव ले सकते है । मै जहा भी रहूगा हर पहलू पर सहयोग करने को तैयार हू । कहा मै अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता ,सभी का सहयोग रहा तो हमें सफलता मिलती रही ।मेरा तो केवल निर्देश रहा काम तो हमारे सहयोगी ही करते रहे यहां का सम्मान जीवन में नहीं भूल सकता ।जनता की सेवा में मेरे परिवार का भी योगदान रहा है। मैंने अपने परिवार को छोड़कर जनता की सेवा करने का मौका परिवार ने भी भरपूर दिया । जिसके चलते जनता की सेवा मैंने की । मौके पर उप जिलाधिकारी केके सिंह , नवागत क्षेत्राधिकारी शेखर ,नंदगंज शादियाबाद, दुल्लहपुर के थाना प्रभारी व हीरामणि ,रामाश्रय यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ,प्रमोद वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रिंकू सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झून्ना सिंह, मुसाफिर यादव, सहित काफी संख्या में लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन बेद प्रकाश पाण्डेय ने किया।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page