top of page
Search

‼️भारतीय सेना में चयन के बाद!..पहली बार गांव पहुंचे गोलू यादव का हुआ ऐतिहासिक स्वागत‼️

  • alpayuexpress
  • Jun 30
  • 2 min read

‼️भारतीय सेना में चयन के बाद!..पहली बार गांव पहुंचे गोलू यादव का हुआ ऐतिहासिक स्वागत‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

जून मंगलवार 30-6-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बिरनो थाना क्षेत्र के तिलेसड़ा निवासी शंभू यादव के बड़े सुपुत्र गोलू यादव जो मन में देश सेवा का भाव लेकर अपनी तैयारी में लगे थे, हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद, पैतृक गाँव में नवीन कैरियर एकेडमी कोचिंग संस्थान में प्रवेश लेकर सेना भर्ती की तैयारी करते रहे, परिणाम ये रहा कि उनको सफलता हासिल हुई, भारतीय सेना का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर गांव का नाम रोशन किया है। प्रशिक्षण के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीण और नवीन कैरियर एकेडमी के शिक्षकों के द्वारा फूल-माला पहनाकर सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया, उस दौरान 'भारत माता की जय' व देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल राष्ट्रभक्ति में सराबोर हो गया। नवीन कैरियर एकेडमी कोचिंग संस्थान में उपस्थित शिक्षक एवं छात्र छात्राओं और ग्रामीणों ने गोलू की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ाया है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे, सभी ने जवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवीन कैरियर एकेडमी के मास्टर एहसान खान, राजेश कन्नौजिया ने फौजी जवान को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोलू की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मेहनत, अनुशासन और लगन से उन्होंने भारतीय सेना में अपनी जगह बनाई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मौके पर उपस्थित समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने कहा कि फौजी जवान के सफल सैन्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि गांव के अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर सेना और अन्य सेवाओं में देश का नाम रोशन करें। सम्मान समारोह के दौरान गोलू ने ग्रामीणों और नवीन कैरियर एकेडमी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांववासियों का प्यार और सम्मान उन्हें देश की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा को अपने जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के साथ सभी छात्र छात्राओं के सहयोग से समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page