top of page
Search

भारतीय जनता पार्टी द्वारा!...2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े।

alpayuexpress

भारतीय जनता पार्टी द्वारा!...2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर आज सोमवार 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने राष्ट्पिता महात्मा गांधी के 154 वीं तथा पुर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के 119 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं संग नगर के आमघाट स्थित पार्क में स्थापित महात्मा गांधी के प्रतिमा तथा शास्री नगर चौक पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद मुर्ती पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने इन दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हमारे देश के दो ऐसे महापुरुषों की जन्म जयंती है। जिनके सिद्धांत,विचार देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं जनकल्याण,सुरक्षा,समृद्धी के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हम सभी इन महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक एक कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सम्मान में नारे लगाए।

1 view0 comments

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page