top of page
Search

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में हर वर्गों का रखा गया ध्यान,सबका होगा विकास

  • alpayuexpress
  • Apr 15, 2024
  • 1 min read

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में हर वर्गों का रखा गया ध्यान,सबका होगा विकास


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने मोदी के 24 गारंटियों से भारत 2047 तक विकसित राष्‍ट्र की श्रेणी में आ जायेगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात गाजीपुर जनपद के प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कही। कि भाजपा के घोषणा पत्र में मोदी की 24 गारंटियां हैं इसमे गरीबों की सेवा, नारी शक्ति शिक्षा, खेल का विकास, सभी क्षेत्रों का समग्र विकास, तकनीकि एवं नवाचार, पर्यावरण के अनुकूल भारत के योजनाओं पर कार्य की प्राथमिकता है। इसके अलावा अगले पांच साल के लिए फ्री राशन, जीरो बिजली बिल, तीन करोड़ लखपति महिला बनाएंगे, कामकाजी महिलाओं के लिए हास्‍टल और शिशु गृह की सुविधा, 70 वर्ष से उपर हर वृद्ध को फ्री इलाज, बुलेट ट्रेन, तीन करोड़ पीएम आवास, वन नेशन वन इलेक्‍शन, मेडिकल एजुकेशन की सीट बढ़ेंगी, समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जायेगा। भाजपा प्रत्‍याशी के विरोध के सवाल पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां हर कार्यकर्ता टिकट मांग सकता है लेकिन सपा, बसपा वन मैन पार्टी हैं। वहां राजाज्ञा चलता है। जो रुठे हैं मना लिया जायेगा। वहीं सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। हर क्षेत्र में उन्नति की जाएगी। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहां की अखिलेश यादव ने पहले ही चुनाव से हार मान लिया है इसलिए उल्टी सीधी बयान बाजी कर कर रहे हैं।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page