top of page
Search

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मजबूती के साथ मैदान मे!...भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल के समर्थन मे न

  • alpayuexpress
  • Apr 29, 2023
  • 1 min read

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मजबूती के साथ मैदान मे!...भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल के समर्थन मे नुक्कड़ सभाओं का हुआ आयोजन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर । खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नगर निकाय चुनाव मे विगत कई चुनावों से लगातार विजय पताका लहरा रही भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मजबूती के साथ मैदान मे है।भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल के समर्थन मे भुतहियाटाड़़(प्रकाश नगर) तथा सिंचाई विभाग चौराहे पर नुक्कड़ सभाओं को आयोजन किया गया।

सभा सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास लक्ष्यों को पुर्ण करने के लिए भाजपा का नगर निकाय चुनाव मे जीत बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि भय और भ्रष्टाचार आज प्रदेश मे दम तोड़ चुका है।जब कि पुर्व कि सरकारों द्वारा अपराधियों को लगातार संरक्षण प्रदान करने से आम जनता तथा व्यापारियों, महिलाओं के सम्मान और जान दोनो को गम्भीर चुनौती थी। लेकिन आज समाज का हर वर्ग भय,भुख भ्रष्टाचार से मुक्त जीवन जी रहा है।

कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर मे स्वच्छता तथा विकास का जो काम चल रहा है वह भाजपा सरकार का समर्पित प्रयास है।

प्रत्याशी सरिता राय ने धन्यवाद आभार प्रकट किया ।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, विनोद अग्रवाल,अखिलेश सिंह, पुर्व सभासद संजय सिंह,रासबिहारी राय,गोपाल राय,सुनिल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, कमलेश बिंद,निलिमा गांधी सहित आदि अन्य ल़ोग उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page