top of page
Search

भाजपा ने 9 वर्ष में किया अनेकों ऐतिहासिक कार्य!...भाजपा सरकार ने हर वर्ग का किया विकास:- सूर्यमुनी

alpayuexpress

भाजपा ने 9 वर्ष में किया अनेकों ऐतिहासिक कार्य!...भाजपा सरकार ने हर वर्ग का किया विकास:- सूर्यमुनी तिवारी


अमित उपाध्याय पत्रकार


चंदौली:- जनपद के सकलडीहा विधानसभा के कस्बा में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पूर्वी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मंडल कार्यसमिति बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। मंडल कार्यसमिति बैठक के मुख्य अतिथि सकलडीहा विधान सभा के निवर्तमान प्रत्यासी भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व संचालन मंडल महामंत्री मुसाफिर प्रजापति ने किया ।

मंडल कार्यसमिति बैठक में देश के मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यों पर चर्चा व भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी 1 महीने तक चलने वाले संगठनात्मक कार्यों की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई व प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने की योजना बनाई गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है जो आज कार्यकर्ताओं के दम पर देश के कई राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार चल रही है।देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए है,देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में ऐतिहासिक योजनाओं को चलाकर महिलाओ को आत्मनिर्भर बन रही है।

जनपद में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने ऐतिहासिक कार्य किया जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क सहित सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page