top of page
Search

भाजपा नेता दानिश वरा के 41वां जन्मदिन पर!..भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दी बधाई

  • alpayuexpress
  • Aug 10, 2025
  • 1 min read

भाजपा नेता दानिश वरा के 41वां जन्मदिन पर!..भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दी बधाई

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


अगस्त रविवार 10-8-2025

गाजीपुर:-खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी सादात उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय समाजसेवी दानिश वरा का 41वां जन्मदिन रविवार को पूरे गाजीपुर जिले में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बहरियाबाद, सादात, और अन्य क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।दानिश वरा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं ऊर्जावान नेता माने जाते हैं। राजनीति के साथ-साथ वे समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। बहुत कम समय में उन्होंने न केवल गाजीपुर जिले में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी सक्रियता, जनहित के मुद्दों पर तत्परता और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने की प्रवृत्ति के कारण वे कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर पोस्टर और बधाई संदेशों के साथ उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाओं का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दानिश वरा के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत हुआ है।इस अवसर पर सादात उत्तरी मंडल के कई पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, युवा साथी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दुआ की कि दानिश वरा इसी तरह समाज और देशहित में कार्य करते रहें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page