top of page
Search

भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वरक बीज व्यापार समिति ने!..जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार पर लगाया अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप

  • alpayuexpress
  • Aug 22, 2025
  • 2 min read

भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वरक बीज व्यापार समिति ने!..जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार पर लगाया अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम दिनेश कुमार को दर्जनों की संख्या में लोगों ने पत्रक देकर की जांच की मांग


अगस्त शुक्रवार 22-8-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष उर्वरक बीज व्यापार समिति और जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही इसकी शिकायत और जांच का एक पत्र भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह को भी भेजा है और आरोप लगाया है कि यहां कृषि अधिकारी द्वारा खाद और बीज दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है, 8 सूत्रीय मांगों के सापेक्ष किसी अन्य विभाग से जांच की मांग भी की गई है।

आरोपों की सूची:- रिटेलर आईडी के नाम पर 3500 रुपये की अवैध वसूली

सेम्पल के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये की अवैध वसूली

नया लाइसेंस या रिनीवल करने पर 15 से 20 हजार रुपये की अवैध वसूली

खाद की रैक पर प्रति बोरी 10 रुपये कमीशन लेने का आरोप

फर्जी कंपनियों को प्रोडक्ट बेचवाकर मोटी रकम वसूलने का आरोप

दुकानदारों से हर सीजन का सीजनली पैसा 5 से 10 हजार रुपये लेने का आरोप

सरकारी बीज गोदामों पर किसानों के लिए फ्री बीज बेचने का आरोप


भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के साथ साथ देश के कृषि मंत्री से मांग की है कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन प्रसाद कन्नौजिया, मोती बिंद, दीनानाथ ठाकुर, डॉ० हरिवंश शर्मा, विश्वप्रकाश अकेला के साथ दर्जनों पीड़ित दुकानदार शामिल थे, जिन्हें अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिया है। वहीं इस मामले में उमेश कुमार कृषि अधिकारी  ने बताया कि यह आरोप बिल्कुल निराधार है यह दुकानदारों का निजी मामला होने के कारण हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page