top of page
Search

भाजपा के प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने!..नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं को

  • alpayuexpress
  • Oct 11, 2023
  • 2 min read

भाजपा के प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने!..नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं को सम्बोधित किया


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम व्यापक दृष्टि वाला एक ऐसा कानून हैं,जिसकी शक्ति से प्रत्येक स्तर पर आधी आबादी को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।आज यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने गाजीपुर सदर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु नगर के अवध पैराडाइज में आयोजित नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि इस कानून के बनने से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। और भारतीय जनता पार्टी सरकार का यह सदैव पुरा पुरा प्रयास है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन स्वावलंबी भारत के निर्माण में सहयोगी बने। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महिलाओं के मजबूत स्थिति को कोई नकार नहीं सकता। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के समृद्धी और सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजनाओं के माध्यम से जहां शिक्षा, रोजगार और आर्थिक समृद्धि की पुरी व्यवस्था निहित है वहीं उनके सम्मान को बढ़ाने का भी काम सरकार ने किया है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे लगातार 9 वर्षों से चल रही सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए लाया गया यह कानून निर्णायक पहल है, यह कानून आधी आबादी के सम्मान के साथ साथ 33% आरक्षण से महिलाओं के हिनता और दीनता को समाप्त करेगा।और आगामी लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति के बल पर पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया तथा कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा उमा शर्मा तथा संचालन महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरन सिंह ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,प्रो शोभनाथ यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय,पूनम मौर्या, सरोज मिश्रा, रीमा खरवार, माया सिंह, आशा प्रजापति, रंभा राय, बुच्ची बिन्द, करुणा श्रीवास्तव, लालमुनि गोड,मीनू मौर्या, सुनीता सिंह, उषा जायसवाल, कुसुम बिंद, प्रीति गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page