top of page
Search

भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक के निधन पर भाजपा एवं क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर

  • alpayuexpress
  • May 24, 2023
  • 1 min read

भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक के निधन पर भाजपा एवं क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर खानपुर,थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक का आज लगभग 68 वर्ष की उम्र में बिमारी के कारण निधन हो गया। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने 17 मई को वाराणसी के एपेक्स हास्पिटल में भर्ती कराया था जहां दौरान चिकित्सा आज मंगलवार को अपराह्न उनका निधन हो गया। पाठक के पिछे पत्नी आशा देवी तथा दो पुत्र हैं जबकि एक पुत्र का पहले ही निधन हो चुका है।

ओमप्रकाश पाठक 2012 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के साथ भाजपा सैदपुर के मंडल अध्यक्ष थे।

इस निधन पर भाजपा एवं क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर व्याप्त है।अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों तथा दायित्व निर्वहन के प्रति सदैव सचेत पाठक जी का निधन भाजपा कि अपुर्णीय क्षति है। इनके निधन पर पार्टी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के धैर्य एवं संयम के साथ इस असहनीय दुख को सहन करने के लिए भगवान से प्रार्थना करती है।

अंत्येष्टि मारकंडेय महादेव धाम कैथी, वाराणसी पर आज ही अपराह्न 3 बजे होगा‌।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page