top of page
Search

भाजपा की प्रचंड जीत पर!...जखनियां बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी और एक दूसरे को खिलाई मिठाई

  • alpayuexpress
  • Nov 25, 2024
  • 2 min read

भाजपा की प्रचंड जीत पर!...जखनियां बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी और एक दूसरे को खिलाई मिठाई


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नवम्बर सोमवार 25-11-2024

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर एनडीए की महाराष्ट्र व यूपी के उपचुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। इसी क्रम में अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जखनियां बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। प्रमोद वर्मा ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास के कार्यों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। जिसका परिणाम है कि महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में भगवा की सुनामी चली। महाराष्ट्र में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का परिणाम है कि उपचुनाव के 9 सीटों में से 7 सीटें भाजपा की झोली में आईं। कहा कि कांग्रेस सहित सपा व अन्य दलों ने राहुल गांधी व अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो देश में संविधान बदलने का झूठा प्रचार लोकसभा चुनाव में किया था, वो अब लोगों को समझ में आने लगा है। इन लोगों द्वारा हिंदुओं को जातियों में बांटना, देश में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करना भारत के लोगों को पसंद नहीं आया। इस चुनाव में देश की जनता ने जवाब दे दिया है कि न कटेंगे और न बटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं। लोगों को समझ में आ गया है कि कांग्रेस और सपा झूठ और लूट की राजनीति करते हैं। इस मौके पर धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, अवधेश यति, अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, ओमप्रकाश दुबे, अजय विक्रम, राजेश जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, सुदामा यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page