‼️भांवरकोल को मिले नए थानाध्यक्ष!..रोहित कुमार मिश्रा,संतोष कुमार राय को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई‼️
- alpayuexpress
- Jun 30
- 1 min read
‼️भांवरकोल को मिले नए थानाध्यक्ष!..रोहित कुमार मिश्रा,संतोष कुमार राय को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई‼️

राहुल पटेल क्राइम रिपोर्टर
जून मंगलवार 30-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भांवरकोल थाने में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान नवागत थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई।
अपने संबोधन में संतोष कुमार राय ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भांवरकोल में मिला सहयोग हमेशा यादगार रहेगा। वहीं नवागत थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां सभी ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत किया।





Comments