top of page
Search

भव्य आयोजन के साथ!..गांवों में सैकड़ों स्थानों पर विधि विधान से शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन

  • alpayuexpress
  • Mar 25, 2024
  • 1 min read

भव्य आयोजन के साथ!..गांवों में सैकड़ों स्थानों पर विधि विधान से शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर जिले के सभी नगर व गांवों में सैकड़ों स्थानों पर विधि विधान से शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के के पूर्व भारी मात्रा में लकड़ियां गिरवाई गईं। कई स्थानों पर गोबर के उपलों से होलिका सजाकर उस पर होलिका की प्रतिमा बिठाई गई थी। रात में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। कई स्थानों पर समय से पहले ही होलिका जल गई। सैदपुर, जखनियां, गाजीपुर आदि सभी क्षेत्रों में धूमधाम से होलिका का पर्व मनाया गया। होलिका दहन के दौरान लोगों ने जमकर अबीर व गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। सैदपुर नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। जिसमें सबसे भव्य होलिका दहन बीआरसी के बाहर का रहा। होलिका दहन के दौरान विशाल होलिका सजाई गई थी। जिसकी लपटें आसमान छू रहीं थीं। आसपास सजावट की गई थी। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाईयां दीं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page