top of page
Search

भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव!...दुर्गावती के अशोका स्मोकलेस कोल कम्पनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया

  • alpayuexpress
  • Sep 17, 2024
  • 1 min read

भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव!...दुर्गावती के अशोका स्मोकलेस कोल कम्पनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया


पिंटू तिवारी ब्यूरो चीफ


सितम्बर मंगलवार 17-9-2024

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के अशोका स्मोकलेस कम्पनी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इसके बाद कम्पनी में कार्यरत सभी वर्कर को कम्पनी के डायरेक्टर जयंत जायसवाल के निर्देशानुसार अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भोजपुरी कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया।जिसे सुनकर वहां पर उपस्थित सभी लोग भाव विभोर हो गए। इसके बाद इस पूजन मे सम्मिलित सैकड़ो की संख्या में लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के प्रबंधक राजकुमार झां ने बताया कि कम्पनी के डायरेक्टर जयंत जायसवाल के दिशा निर्देशानुसार सन 1995 से ही विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जाता है। इसके बाद कम्पनी में कार्यरत सभी वर्कर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाता है।

वही 12 घंटे तक भोजपुरी कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जाता है। इस पूजन मे आस पास के गांव के सैकड़ों की संख्या मे लोग भाग लेते हैं। जिनके बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page