top of page
Search

बैरक नंबर 10 में!..मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पहुंचा गाजीपुर जेल।

  • alpayuexpress
  • Apr 10, 2024
  • 2 min read

बैरक नंबर 10 में!..मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पहुंचा गाजीपुर जेल।


अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर से है जहां सुप्रीम कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से गाजीपुर जेल लाया गया है। बुधवार को सुबह करीब 9:00 बजे अब्बास को लाया गया। अब्बास अंसारी को जिला जेल के बैरक नंबर 10 में रखा गया है। जिला जेल से अब्बास अंसारी को मुहम्मदाबाद ले जाया जाएगा। जहां वह अपने पिता अब्बास अंसारी के फातिहा पढ़े जाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।अब्बास अंसारी को बैरक नंबर 10 में रखा गया है। यह वही बैरक है जिसमें गाजीपुर जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी को रखा गया था। बताते चले की 29 अप्रैल 2023 को गैंगस्टर एक्ट के मामले में कोर्ट से सजा होने के बाद अब्बास अंसारी के चाचा और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को भी बैरक नंबर 10 में ही रखा गया था ।अफजाल अंसारी वर्तमान में गाजीपुर से सांसद है। सजा होने के बाद उनकी संसद सदस्यता को लोकसभा सचिवालय ने निरस्त कर दिया था। कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी सांसदी बहाल हुई है।

फिलहाल वह 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के सिंबल पर गाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। बैरक नंबर 10 गाजीपुर के हाई सिक्योरिटी बैरक है।इसमे हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ।बड़ी संख्या में बैंरक नंबर 10 में सिक्योरिटी तैनात की गई है। बताते चले कि कासगंज जेल से पहले अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल में बंद रखा गया था। लेकिन नियमों के अनदेखी कर अपनी पत्नी निकहत अंसारी से मिलने का मामला प्रकाश में आने के बाद उन्हें कासगंज जेल शिफ्ट किया गया था। अब्बास अंसारी पर विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के साथ ही शूटिंग खेल के लिए बनवाए गए लाइसेंस के दुरुपयोग का आरोप है। वर्तमान में अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सिंबल पर 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page