top of page
Search

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा!....कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है:- क्षेत्रीय मंत्री सुनी

  • alpayuexpress
  • Nov 24, 2023
  • 1 min read

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा!....कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है:- क्षेत्रीय मंत्री सुनील श्रीवास्तव


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गाज़ीपुर की जिला बैठक जिला कार्यालय गाज़ीपुर पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा जनपद में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष भाजपा गाज़ीपुर सुनील सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा को विश्वास है। भाजपा किसानों की हितैषी है। भाजपा सरकार में किसानों के हित में अनेक योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यक्रमों में हम जी जान से लगे रहेंगे। किसान मोर्चा जिले में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन करेगा।

कार्यक्रम में कृष्णानंद राय, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, शुभांशु मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, मनोज राय, अशोक सिंह, यशवंत सिंह, रणजीत राजभर शशिकांत शर्मा, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, मेठ बिंद सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह और संचालन महामंत्री धनंजय चौबे ने किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page