top of page
Search

बेसहारा के सहारा बने कमलेश यादव!...किसान नेता की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सदस्य ने 3 बच्चों के पठन-प

  • alpayuexpress
  • May 16, 2023
  • 1 min read

बेसहारा के सहारा बने कमलेश यादव!...किसान नेता की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सदस्य ने 3 बच्चों के पठन-पाठन की ली जिम्मेदारी


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


खानपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में जिपं सदस्य कमलेश यादव ने तीन बेसहारा बच्चों के पठन पाठन की जिम्मेदारी उठाई। गांव निवासी किसान नरेंद्र यादव की मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी सुशीला देवी की भी असमय मृत्यु हो गई। दोनों की मौत के बाद उनके तीन बच्चे बेसहारा हो गए। किसी तरह परिवार के लोग उनका लालन पालन करने लगे। जिसके बाद जिपं सदस्य ने 13 साल की अर्चना, 10 साल की नेहा व 8 साल के अंश कुमार के पठन पाठन का जिम्मा उठाया। कहा कि किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के पुण्यतिथि पर निजी खर्चे से पक्का मकान बनवाकर इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। कहा कि स्व. महेंद्र टिकैत करिश्माई किसान नेता रहे। उनके सरल और जुझारू जीवन की सादगी उनके व्यक्तित्व को दर्शाती थी। उन्होंने जीवन में किसानों के लिए आदर्श मापदंड स्थापित किए, जिनके चलते लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page