top of page
Search

बेदखली आदेश के बाद कब्जा हुआ अतिक्रमण मुक्त!...इण्टर कॉलेज पर चला प्रशासन का बुलडोजर

  • alpayuexpress
  • Mar 6, 2023
  • 1 min read

बेदखली आदेश के बाद कब्जा हुआ अतिक्रमण मुक्त!...इण्टर कॉलेज पर चला प्रशासन का बुलडोजर


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भू-माफियाओ एवं अपराधियों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जीरो टालरेंस नीति के अन्तर्गत जनपद मे भी भू-माफियाओ एवं अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को तहसील मुहम्मदाबाद में मौजा-रसूलपुर जमाल देहाती परगना व तहसील मुहम्मदाबाद की आराजी नंबर 22 स रकवा 0.1020 हेक्टर के अंश भाग रकवा 0.020 हेक्टर जो बंजर खाते की भूमि है। उस पर अतिक्रमण पाये जाने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बेदखली का वाद धारा 67(1) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के अन्तर्गत दिनांक 16 जून 2021 को पस्तुत किया गया। प्रबन्धक/प्रधानाचार्य डॉक्टर एम0ए0 अंसारी इण्टर मीडिएट कालेज युसुफपुर को नोटिस जारी किया गया। डॉक्टर एम0ए0 अंसारी इण्टर मीडिएट कालेज युसुफपुर के प्रबन्ध अफजाल अंसारी/ प्रधानाचार्य द्वारा कोई आपत्ति प्रस्तुत नही किया गया। तत्पश्चात 23 जुलाई 2021 को अतिक्रमणी कालेज के विरूद्ध बेदखली का आदेश पारित किया गया। बेदखली आदेश का अनुपालन 5 मार्च 2023 को पर्याप्त पुलिस एवं मजिस्ट्रेट के साथ कराया गया तथा ग्राम सभा एवं राज्य सरकार की भूमि पर किये गये कब्जा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page