top of page
Search

बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में हुई अनोखी शादी!..दुल्हन का चेहरा देखते ही मंडप छोड़कर फरार हुआ दूल्हा

  • alpayuexpress
  • May 24, 2023
  • 1 min read

बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में हुई अनोखी शादी!..दुल्हन का चेहरा देखते ही मंडप छोड़कर फरार हुआ दूल्हा


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नगर के बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर मंगलवार को एक अनोखी शादी हुई। जिसमें एक दूल्हा शादी करने के लिए हजारों किमी की दूरी तय करके शादी करने के लिए सैदपुर आया और यहां दुल्हन को देखते ही मंडप से भाग खड़ा हुआ। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने समझाया बुझाया, जिसके बाद जाकर वो राजी हुआ और शादी हो सकी। जयपुर के नागवर तहसील के कुचामन निवासी एक युवक की शादी सैदपुर के खिदिरगंज निवासिनी एक युवती से तय हुई। दूल्हा पूरे परिवार के साथ 24 घंटों का सफर तय करके आया। यहां जब मंडप में उसने लड़की को देखा तो उसे वो पसंद नहीं आई। जिसके बाद वो मंडप छोड़कर फरार हो गया। इधर सभी परेशान हो गए। किसी तरह लड़के को फोन करके बुलाया गया तो वो आया। यहां उसे वार्ड 13 के सभासद सुनील यादव आदि ने समझाया बुझाया तब जाकर वो तैयार हुआ। जिसके बाद दोनों की शादी हुई।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page