top of page
Search

बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर बना 16 लाख का चबूतरा एक बार फिर चर्चाओं में!...पहले बरसात ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल

  • alpayuexpress
  • Jul 15, 2024
  • 1 min read

बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर बना 16 लाख का चबूतरा एक बार फिर चर्चाओं में!...पहले बरसात ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


जुलाई सोमवार 15-7-2024

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर नगर में बीते दिनों खोदे जाने के चलते चर्चाओं की वजह बने बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर बना चबूतरा एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। अबकी बार किसी और वजह से नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की वजह से ये चर्चाओं में आया है। 16 लाख रूपए की बड़ी लागत से बने इस चबूतरे ने महज दो माह के अंदर पहले मॉनसून में ही धंसकर निर्माण की पोल खोल दिया है। बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल की निधि से 16 लाख रूपए की लागत से चबूतरा बनाया गया था, ताकि यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी लाभ मिल सके। लेकिन चबूतरा बनने के दो माह के अंदर शुरू हुई बारिश में पक्के चबूतरे का फर्श टूटकर उसका एक हिस्सा धंस गया है। जिस पर घाट समिति ने निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यदायी संस्था सहित उसकी गुणवत्ता के जांच की मांग की है। बता दें कि चबूतरे का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page