top of page
Search

बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर गंगा में नहा रहा किशोर डूबा!...मचा हड़कंप

  • alpayuexpress
  • Dec 8, 2022
  • 2 min read

सैदपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर गंगा में नहा रहा किशोर डूबा!...मचा हड़कंप


आशीष सोनकर पत्रकार


सैदपुर। नगर के बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर गंगा में नहा रहा किशोर डूब गया। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। चंदौली के मारूफपुर बाजार निवासी 17 वर्षीय अभिषेक चौरसिया छोटू पुत्र विक्रमा चौरसिया अपने रिश्तेदार व दोस्त संग सैदपुर आया था। उसके बड़े पिता चंद्रमा की बेटी व उसकी बहन पूजा की शादी कल होनी है। सैदपुर आकर वो सभी गंगा में नहाने लगे। रिश्तेदार तो निकल गए लेकिन अभिषेक नहाता रह गया। इस बीच वो गहरे पानी मे जाकर डूब गया। जिसके बाद रिश्तेदार ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज पवन यादव पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराई। करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद वहां से करीब 100 मीटर दूर लाश मिली। घण्टों बाद लाश निकलने पर नाक से खून व झाग निकलता देख परिजनों को लगा कि वो जिंदा है तो उसे बाइक से ही सीएचसी ले गये। जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक अभिषेक 2 भाइयों व 1 बहन में सबसे छोटा था और लखनऊ में इसी वर्ष बीटेक में प्रवेश लिया था। उसकी बहन पूजा की शादी कल होनी है, ऐसे में घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इधर ऐसी घटना के बाद शहनाई बजने वाले घर में मातम की चीख पुकार मच गई। मृतक की शिक्षामित्र मां सुनीता देवी, शिक्षक पिता विक्रमा समेत बहन व बड़ा भाई आशुतोष मौके पर पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के बड़े पिता चन्द्रमा भी रो रहे थे। मां व बहन तो बार बार अचेत हो जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page