top of page
Search

बिहार ले जाते हुए तीन गो-तस्करो को छह पशुओं के साथ भावरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Oct 22, 2022
  • 1 min read

भावरकोल/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


बिहार ले जाते हुए तीन गो-तस्करो को छह पशुओं के साथ भावरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गोवंशीय पशुओं को वध हेतु बिहार राज्य ले जाते हुए तीन गो-तस्करो को छह पशुओं को थाना भावरकोल पुलिस द्वारा एक देशी तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को यह सफलता रात्रि में क्षेत्र के बीरपुर गंगा नदी घाट पर मिली। पुलिस टीम ने गंगा नदी में एक इंजन चलित नाव से 06 गोवंश लादकर वध हेतु बिहार राज्य ले जाते समय रात करीब 3.20 बजे पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीना चौधरी पुत्र सौदागर चौधरी, साहेब चौधरी पुत्र शिवसागर चौधरी तथा धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र गोरख गुप्ता निवासीगण ग्राम बीरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर रहे। जामा तलाशी में अभियुक्त दीना चौधरी से एक देशी तमंचा .315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। वहीं पप्पू चौधरी पुत्र मुनीब चौधरी निवासी ग्राम बीरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर मौके से फरार हो गया।

बरादगी के आधार पर गौहत्या निवाराण अधिनियम व आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक विकास सिहं तथा आरक्षीगण चन्द्रभान बिन्द, पंकज सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, शिवेन्द्र पाल, अजय कुमार प्रजापति तथा महिला आरक्षी नन्दिनी यादव व प्रियंका राव थाना भाँवरकोल गाजीपुर शामिल रहीं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page