बालक को गोद में उठाकर अश्लील हरकत करने वाले मनबढ़ को!...पुलिस ने किया गिरफ्तार,पॉक्सो में मुकदमा दर्ज
- alpayuexpress
- May 7, 2023
- 1 min read
बालक को गोद में उठाकर अश्लील हरकत करने वाले मनबढ़ को!...पुलिस ने किया गिरफ्तार,पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)
सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के वार्ड 14 में गए एक बच्चे संग बदनियति से उसे गोद में ले जाने व उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। नगर के एक मुहल्ला निवासी बच्चा वार्ड 14 में गया था। वहां वार्ड निवासी पप्पू उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही बदनियति से गोद में उठाकर उसे ले जाने लगा। ये देखकर बच्चे की मां शोर मचाने लगी। जिसके बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी नशे में धुत था। लोगों का कहना था कि वो पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं की ताक में रहता था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया।
Comentarios