top of page
Search

बाइक से आमने-सामने की टक्कर में!...साइकिल सवार छात्र हुआ गंभीर रूप से घायल

  • alpayuexpress
  • Mar 20, 2024
  • 1 min read

बाइक से आमने-सामने की टक्कर में!...साइकिल सवार छात्र हुआ गंभीर रूप से घायल


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नंदगंज बाजार के वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को थाना के बगल में सुबह सात बजे कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक तथा साइकिल सवारों में आमने सामने टक्कर हो जाने से साइकिल सवार छात्र बुरी तरह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह सात बजे करण्डा थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव का विशाल यादव 17वर्ष कोचिंग पढ़ने अपनी अपाची बाइक से चोचकपुर तिराहे की तरफ से स्टेशन तिराहा की तरफ जा रहा था। आगे से नैसारा गांव निवासी सत्य प्रकाश 16 वर्ष पुत्र बुझारत सामने से साइकिल से कोचिंग पढ़ने आ रहा था। थाना के बगल में दोनों की आमने सामने जोरदार टक्कर होने से साइकिल सवार सत्यप्रकाश गिरकर बुरी तरह घायल हो गया और उसका एक पैर टूट गया। बाइक सवार विशाल को भी गिरने से हल्की चोंट लग गयी। घायल सत्यप्रकाश का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर द्वारा गाजीपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मुख्य सड़क पर आधा घंटे तक हो हल्ला होता रहा लेकिन एक भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page