top of page
Search

⭕बाइक सवार युवकों ने महिला से की छेड़छाड़!..भुड़कुड़ा कोतवाली में नहीं हुई सुनवाई तो,पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

  • alpayuexpress
  • Jun 27
  • 2 min read

‼️महिलाओं की सुरक्षा का दावा हुआ फेल‼️

⭕बाइक सवार युवकों ने महिला से की छेड़छाड़!..भुड़कुड़ा कोतवाली में नहीं हुई सुनवाई तो,पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शनिवार 27-6-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार में महिलाओं को आधी रात में भी सुरक्षित घर पहुंचने का दावा किया जाता है लेकिन यह सिर्फ हवा हवाई मामला है क्योंकि भुड़कुड़ा कोतवाली इलाके के रईसपुर गांव की रहने वाली महिला जो अपने घर से रात 9:00 बजे अपने बेटे के लिए कुछ सामान लेने के लिए निकली थी और इसी दरमियान गांव के ही कुछ लोग जो बाइक पर सवार थे उस महिला के पीठ पर ठोकते हुए और छेड़छाड़ करते हुए भागने लगे इस दौरान बाइक सवारों ने महिला के साथ बदतमीजी और गंदी भाषा का भी प्रयोग किया इसको लेकर महिला कोतवाली भी गई लेकिन उसके शिकायत पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ तब वह शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपनी आपबीती बताई और यह भी बताया कि छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति गांव का ही चंद्रभान चौहान है जो गाली गलौज और मारने पीटने की बात कर रहा है बता दे कि अभी कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक के द्वारा सोशल मीडिया पर चलने वाले कुछ गैंग को चिन्हित किया था जिसमें चंद्रभान चौहान गैंग भी शामिल था इस बात को महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं इस मामले में पत्रकारों ने भुड़कुड़ा कोतवाल से इस मामले की जानकारी लेनी चाहिए लेकिन कोतवाल बात करना मुनासिब नहीं समझे। अब यह देखना है कि इस पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया है अब पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page