top of page
Search
alpayuexpress

बाइक सवार को उड़ाकर फरार हुआ चार पहिया, युवक की हालत गम्भीर, रेफर

सैदपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


बाइक सवार को उड़ाकर फरार हुआ चार पहिया, युवक की हालत गम्भीर, रेफर


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


सैदपुर। थानाक्षेत्र के औड़िहार स्थित तिराहे पर तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दूसरी बाइक से आ रहे साथियों ने देखा तो तत्काल लेकर सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। मरदह के भीखमपुर निवासी 26 वर्षीय शुभम त्रिपाठी पुत्र सम्पूर्ण त्रिपाठी बाइक से जा रहा था। तभी घायल हो गया।

2 views0 comments

Comentários


bottom of page