top of page
Search

‼️बदनामी के डर में मां बनी बेटी की कातिल!..जहर देकर हत्या,युवक को फंसाने की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा‼️

  • alpayuexpress
  • Jul 1
  • 2 min read

‼️बदनामी के डर में मां बनी बेटी की कातिल!..जहर देकर हत्या,युवक को फंसाने की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा‼️

रिपोर्ट,सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई बुधवार 1-7-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिस मां ने अपनी बेटी को 9 महीने अपने गर्भ में रखकर पाला और उसे जन्म दिया लेकिन फिर उसके कृत्यों से आजीज आकर उसे जहर देकर मारने का भी काम किया और खुद को बचाने के लिए अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज करा दिया लेकिन पुलिस ने जब इसमें तस्दीक की तो मामला कुछ अलग निकल कर आया और फिर पुलिस ने कलयुगी मां को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजने का काम किया।

महिला पुलिसकर्मी के साथ यह महिला भुडकुडा थाना क्षेत्र के घटारो गांव की रहने वाली पुष्पा देवी है जिस पर आरोप है कि अपनी ही बेटी को खाने में जहर देकर मार डाला । दरसल पुष्पा देवी ने 22 जून को भुडकुडा कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया जिसमें उसने अपनी बेटी को जहर खाकर आत्महत्या करने और इस आत्महत्या के लिए गांव के ही युवक नमन के द्वारा प्रेषित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन जब पुलिस ने सर्विलांस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से सबूत को इकट्ठा किया तब मामला कुछ और निकला कि जिस महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है उसने ही अपनी बेटी को खाने में जहर देकर मार डाला है इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया ।

पुलिस ने बताया कि मृतक करीब 1 महीने पहले किसी के साथ गाजियाबाद चली गई थी और कुछ दिन पहले ही वह वापस आई थी और घटना वाले दिन के पहले वाली रात में उसे लड़के के साथ में रही है और जब वापस वो घर आई और खाना खाने के बाद उसे उल्टी होने लगा था जहां तबीयत खराब होने का पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई थी पुलिस ने बताया कि महिला की बेटी कई बार बिना बताए हुए घर से चली गई थी जिसके चलते महिला की गांव में बदनामी हो रही थी और फिर इस बदनामी से बचने के लिए उसने इस तरह का कदम उठाया था।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page