top of page
Search

फांसी लगने से महिला की हुई मौत!...मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

  • alpayuexpress
  • Apr 27, 2024
  • 1 min read

फांसी लगने से महिला की हुई मौत!...मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप


ree

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थाना शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत महिला की फांसी पर लटकाने से मौत हो गई ।उसकी मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरायगोकुल निवासी आरती राजभर पत्नी जयहिंद राजभर की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। सूचना पाते आरती की मां अपने परिवार जनों के साथ सरायगोकुल पहुंची । आरती के शव को देख सभी लोग रोने लगे। मृतका की मां ने बताया कि इसके अगले दिन ही मेरी बेटी को मेरे दामाद द्वारा मारा पीटा गया था। और यह कहा गया था कि यह नहीं बचेगी इसको घर लेकर चले जाइए।

ree

लेकिन गांव के लोगों से बातचीत करके सुलह समझौता कर के घर चली आई। इसके बाद सुबह इसकी मौत की सूचना मिली। लड़की के मामा ने बताया कि बिटिया की शादी 3 वर्ष पूर्व बड़े धूमधाम से हुई थी शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न करते थे कई बार पंचायत व कोर्ट में सुलह समझौता के बाद विदा कराकर घर ले गया था। मृतिका का मायका पलहीपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर में है। घटना के संबंध में नायब तहसीलदार जखनिया रवि रंजन ने बताया कि क्षेत्र में घटना घटित हुई है। जिसमें महिला की मौत का कारण फांसी लगाना है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page