top of page
Search

‼️फर्जी नंबर प्लेट के खेल का हुआ खुलासा!..एक ट्रक से मिले 6 नकली नंबर,चालक फरार‼️

  • alpayuexpress
  • May 25
  • 2 min read

‼️फर्जी नंबर प्लेट के खेल का हुआ खुलासा!..एक ट्रक से मिले 6 नकली नंबर,चालक फरार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई सोमवार 25-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर इन दिनों अवैध रूप से चल रहे बिना नंबर वाले बड़े वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश शासन से मिलने के बाद ARTO खनन और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है जिसके क्रम में आरटीओ ने दो दिनों में करीब 9 वाहनों को सीज किया है 5 से 6 वाहनों का चालान किया है और इसी कार्रवाई के दौरान एक ऐसा भी ट्रक मिला जो फर्जी नंबर प्लेट पर चल रहे थे और जब इसकी जांच की गई तो ट्रक के अंदर कुल 6 फर्जी नंबर प्लेट मिले जिस पर ए आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है

मामला ग़ाज़ीपुर का है जब सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर एआरटीओ धनवीर यादव और खनन अधिकारी वाहनों के चेकिंग अभियान पर निकले थे। और पूरी रात चेकिंग करने के बाद जब वह सुबह वापस हो रहे थे इसी दौरान सुबह-सुबह महाराजगंज के पास एआरटीओ धनवीर यादव को एक ऐसा ट्रक दिखा जिसे देखने के बाद उन्हें कुछ शक हुआ और शक के आधार पर उन्होंने ट्रक को जब रुकवाया तब ट्रक चालक ट्रक को रोकने के बाद तो वहां से फरार हो गया और जब एआरटीओ उसके गेट को खोलने लगे तब उसने जीपीएस के माध्यम से गेट को लॉक कर दिया। तब काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से एआरटीओ ने ट्रक का गेट खोला और जब अंदर पहुंचे तो देखा कि उस ट्रक के अंदर उत्तर प्रदेश और झारखंड के 7 जिलों के अलग-अलग नंबर प्लेट लगाए गए थे इनमें एक नंबर प्लेट तो सही था बाकी 6 फर्जी नंबर प्लेट थे।

उन्होंने जब बहन की गहनता से जांच किया तो पता चला कि यह ट्रक सोनभद्र जिले का था इसमें मिर्जापुर गाजीपुर समय झारखंड के हजारीबाग व गढ़वा जिले के नंबर प्लेट मिले हैं। और इतना ही नहीं चालक ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और हाईवे पर लगे कैमरा से बचने के लिए नंबर प्लेट को तार के जरिए इस तरफ फिट किया था जरूर पडते ही उसे तुरंत बदला व हटाया जा सके । एआरटीओ की बात माना जाए तो खनन माफिया जिस जिले में प्रवेश करते हैं इस जिले का नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाते हैं ताकि टोल प्लाजा पुलिस चेकिंग और निगरानी कैमरों को भ्रमित कर सकें। और रॉयल्टी की रकम को बचा सके।

एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि अब यह मामला सिर्फ नंबर प्लेटों तक ही नहीं रुकी है बल्कि इसके चेचिस नंबर और अन्य तकनीकी विवरण का भी मिलान किया जा रहा है और यह भी पता किया जा रहा है इतने बड़े पैमाने पर फर्जी नंबर प्लेट कहां तैयार किया जा रहे थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उस ट्रक को कोतवाली पुलिस के हवाले करने के साथ ही अज्ञात वाहन चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page