top of page
Search

प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गाजीपुर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान जिलाधिकारी आर्यका अखौ

  • alpayuexpress
  • Dec 6, 2022
  • 1 min read

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गाजीपुर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को जनपद के नागरिकों के आधार अपडेशन के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक, जिसका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार को अपडेट जरुर कराये।

उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गाजीपुर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके। इसके लिए विशेष आधार कैंपो का आयोजन किया जा रहा है। आधार अपडेस के लिए शून्य से 1 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रो पर, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों और 0 से सभी उम्र के व्यक्ति तक का सी.ए.सी. केंद्रों पर आधार अपडेशन किया जायेगा।

कहा कि जैसा की हम जानते है कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिए इसका अपडेटेड होना जरूरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती हैं। आधार में एक खास फीचर है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है। विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page