top of page
Search

प्राचीन रामलीला कमेटी मरदह कुटी के द्वारा!..ऐतिहासिक राम राज्याभिषेक श्रद्धा,झांकी के साथ सम्पन्न हु

alpayuexpress

प्राचीन रामलीला कमेटी मरदह कुटी के द्वारा!..ऐतिहासिक राम राज्याभिषेक श्रद्धा,झांकी के साथ सम्पन्न हुआ


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


मरदह:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर प्राचीन रामलीला कमेटी मरदह कुटी के द्वारा ऐतिहासिक राम राज्याभिषेक श्रद्धा,भक्ति व उल्लास तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शिव-पार्वती,राधा-कृष्ण, नन्दी, हनुमान,काली सहित महिषासुर वध की झांकी के साथ सम्पन्न हुआ।श्री राम का राज्याभिषेक होते ही प्रभु श्री राम, माता सीता व अन्य भाईयों के साथ हनुमान जी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा।प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष वनवास की अवधि पूरी कर माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, विभीषण, केवट आदि बनवासियों व वानर, भालुओं संग लौटे इस उपलक्ष्य में अयोध्या लौटने पर अयोध्या को भव्य रुप से सजाया संवारा व अयोध्या रूपी पूरे रामलीला प्रांगण को सजाया गया था। राम राज्याभिषेक से पूर्व पूरे विधि विधान के साथ उनके कुल पुरोहित द्वारा चारों भाईयों व माता जानकी तथा भक्त हनुमानजी का विधिवत आरती उतारकर पूजन अर्चन किया गया। राम राज्याभिषेक के उपरांत झांकी के मनोहर कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्री व पूर्व प्रधान उमरावती सिंह एवं प्रखर समाज सेवी नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।ऐतिहासिक राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम देखने के लिए शाम से ही महिलाओं,बच्चों व पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।थोड़ी देर में राजगद्दी का मैदान खचाखच भर गया।दर्शक काफी संख्या में मौजूद रहकर राज्याभिषेक के कार्यक्रम का आनन्द अर्ध रात्रि तक उठाया।इस मौके पर थानाध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह ने भी अपने उद्बोधन से दर्शकों से शांति पूर्ण लीला दर्शन की अपील की व अपनी शुभकामनाएं दी।शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी लगातार कार्यक्रम स्थल व आसपास चक्रमण करते रहे।कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के प्रेम नारायण सिंह,हरेंद्र सिंह,अध्यक्ष राहुल सिंह,लल्लन सिंह,बलवंत सिंह, नीरज सिंह,त्रिलोकी सिंह,संजय यादव,जेपी मौर्य,पप्पू भट्ट, अमित शर्मा,लालबाबू सिंह,अंकित सिंह,ओमकार सिंह, सत्यम सिंह,टिंकू यादव,रवि प्रताप सिंह,श्रीकांत सिंह,शशि विश्वकर्मा,निंधन पासवान,चंदन पासवान,गुड्डू पासवान,उपेंद्र,अनिकेत,बिट्टू,विक्की आदि सहित ग्रामवासी गणमान्य नागरिक दर्शक माताएं एवं बहनें मौजूद रहीं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page